PM Modi
PM Modi Social Media
दिल्ली

Uttarakhand Global Investors Summit: धर्म की नगरी के साथ विकास की नगरी भी बन रहा उत्तराखंड: PM मोदी

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वो राज्य है जहां आपको धर्म और विकास दोनों का अनुभव एक साथ होता है। मैंने तो उत्तराखंड की भावनाओं और संभावनाओं को निकट से देखा है। उसे जिया है, अनुभव किया है। आपको आज देश में नीति-संचालित शासन दिखेगी, आपको आज राजनीतिक स्थिरता के लिए देशवासियों का मजबूत आग्रह दिखेगा। आकांक्षी भारत आज अस्थिरता नहीं चाहता है बल्कि वह आज स्थिर सरकार चाहता है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव इसके उदाहरण हैं।

मेक इन इंडिया की तरह वेडिंग इन इंडिया मूवमेंट चलाने की जरूरत

उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया की तरह वेडिंग इन इंडिया मूवमेंट चलाने की जरूरत है। आज डेस्टिनेशन शादी के नाम पर लोग विदेश में जाकर शादी समारोह कर रहे हैं। ऐसे में वेडिंग इन इंडिया मूवमेंट समय की मांग है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले 5 साल में लोग अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन शादी उत्तराखंड में करें। अगर एक साल में 5 हजार शादियां भी यहां होने लग जाएं तो एक नया इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो जाएगा और दुनिया की शादियां यहां होने लग जाएंगी।

उत्तराखंड टूरिज्म का एक सशक्त ब्रांड बनकर उभरने वाला है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत को देखने के लिए भारतीयों और विदेशियों दोनों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। हम पूरे देश में थीम बेस्ड टूरिज्म सर्किट तैयार कर रहे हैं। कोशिश ये है कि भारत के नेचर और हेरिटेज दोनों से ही दुनिया को परिचित कराया जाए। इस अभियान में उत्तराखंड, टूरिज्म का एक सशक्त ब्रांड बनकर उभरने वाला है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in