Mallikarjun Khadge
Mallikarjun Khadge raftaar.in
नई-दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लोकसभा चुनाव 2024 न लड़ने की सच्चाई क्या है? पार्टी में बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस बार लोकसभा चुनावों में भाग नहीं ले रहे हैं। इस बात की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरो से चल रही है। उनके चुनाव न लड़ने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस में चिंता बढ़ गयी है।

लेकिन वर्ष 2019 में उन्हें यहां से हार का स्वाद चखना पड़ा था

पिछले हफ्ते ही कैंडिडेट्स की सूची को लेकर हुई बैठक में सभी ने खड़गे के लिए गुलबर्गा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपनी सहमति जताई थी। मल्लिकार्जुन खड़गे इस गुलबर्गा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं। लेकिन वर्ष 2019 में उन्हें यहां से हार का स्वाद चखना पड़ा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खड़गे इस बार गुलबर्गा निर्वाचन क्षेत्र से अपने दामाद राधाकृष्णन डोड्डामणि को चुनाव के मैदान में उतार सकते हैं।

प्रियांक खड़गे भी लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है

वर्ष 2019 में गुलबर्गा निर्वाचन क्षेत्र से खड़गे को मिली हार के बाद से वह राज्यसभा में हैं। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन विपक्ष के नेता है और उच्च सदन में उनके 4 साल बचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे भी लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है। वह अभी कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में मंत्री हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी इस साल लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं

मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि वह एक निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहते है बल्कि पूरे देश में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ही इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी इस साल लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में लखनऊ सीट पर भारी मतों के साथ जीत दर्ज की थी। भाजपा के गृह मंत्री अमित शाह ने भी वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में गांधीनगर सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज की थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in