Delhi Fire Incident
Delhi Fire Incident  Raftaar.in
नई-दिल्ली

Delhi Fire: दिल्ली में लगी भीषण आग, चाबी न मिलने पर दादी-पोती ने फ्लैट से मारी छलांग, 1 की मौत, 1 घायल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में बुधवार को 1 फ्लैट में करीब 12:30 बजे भीषण आग लगने से दो महिलाओं ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे छलांग मार दी। जिस कारण 83 वर्ष की बुजर्ग की मौत हो गई है और 30 वर्ष की महिला की हालत नाजुक है।

कैसे लगी आग?

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि आग थमने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर के लीक होने से हुई है, आग से बचने के लिए दोनों महिलाओं ने मैन गेट से बाहर जाने की कोशिश की मगर गेट बाहर से लॉक था। समय पर चाबी न मिलने से दोनों महिलाएं घबरा गईं और बिल्डिंग की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे छलांग मार दी। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां और एंमबुलेंस की गाड़ी पहुंची, बचाव टीन ने दोनों महिलाओं को बचाने का आश्वासन दिया मगर उन्हें विश्वास नहीं हुआ, दोनों महिलाओं ने तुरंत छलांग मार दी। इससे पहले वहां मौजुद लोगों ने सुरक्षा के लिए नीचे चादर और गद्दा बिछा दिया। इसके पश्चात बुजुर्ग महिला के सिर पर गंभीर चोट आने से उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। और दूसरी महिला बुरी तरह घासल हो गई हैं, उन्हें फैक्चर आया है।

दोनों महिलाओं की हुई पुष्टि

दोनों महिलाओं की पहचान जसूरी देवी, 83 वर्ष और पूजा पंत 30 वर्ष, दोनों का संबंध दादी-पोती के के रुप में पुष्टि हुई है। पूजा पंत 2 महीने पहले जापान से आई थीं, अगले हफ्ते उन्हें वापस जापान लौटना था। यह हादसा तब हुआ जब पूजा पंत के बेटे महेश पंत बाहर से घर का लॉक लगाकर पास के बाजार में गए थे। उन्हें तुरंत मामले की सूचना दी गई। हादसे के दौरान घर पर सिर्फ दो महिलाएं मौजुद थीं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in