Japan Plane Fire: टोक्यो में 'जापान एयरलाइंस' के जहाज में लगी आग, फ्लाइट में 300 से ज्यादा यात्री थे सवार

Japan Plane Fire at Runway: जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर एक प्लेन में आग लगने की घटना समने आने के बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है।
Japan Plane Fire
Japan Plane Fire Raftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर एक प्लेन में आग लग की घटना समने आने के बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है। आनन फानन में एयरपोर्ट अधिकारी, फायर ब्रिगेड, पुलिस और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। जापान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आग जहाज और जापान कोस्टगार्ड के जहाज के बीच टक्कर होने से लगी। कोस्ट गार्ड ने बताया कि लैंडिंग से पहले विमान उनके प्लेन से टकरा गया जिसके बाद उसमें आग लग गई।

विमान में 379 यात्री सवार थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तटरक्षक विमान के साथ संभावित टक्कर के बाद टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस का एक जेट आग की लपटों में घिर गया। जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके के मुताबिक विमान के लैंडिंग के बाद तटरक्षक विमान से टकराने की वजह से आग लगने की घटना सामने आई है। टक्कर के बाद जापान तटरक्षक विमान में सवार पांच लोग लापता हैं। इस विमान में 379 यात्री सवार थे, जिन्हें आनन-फानन में यात्रियों को बाहर निकाला गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनट में वो विमान के पिछले हिस्से को अपनी चपेट में लिया।

मामले की जांच कर रही है ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री

जापान एयरलाइंस (JAL) के एक प्रवक्ता ने बताया कि होकाइडो के शिन-चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुए विमान में करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को प्लेन से निकाला जा चुका है। हालांकि, इनमें कोई घायल हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है। जापान की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री मामले की जांच कर रही है।

घटना की कुछ तस्वीरें आई समने

जापान एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के बाद रनवे से टैक्सीवे पर आ चुका था, लेकिन आग की वजह से पूरा विमान जल गया है। घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसमें आग विमान के भीतर तक फैली नजर आ रही है। यह विमान जापान के ही शिन चिटोस एयरपोर्ट से उड़ान भरकर हानेडा पहुंचा था। आग लगने के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। घटना के बाद जापान एयरलाइंस और एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in