Arvind Kejriwal and Sambit Patra
Arvind Kejriwal and Sambit Patra raftaar.in
नई-दिल्ली

भाजपा का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, कहा- उनके झूठ के पुलिंदे का करेंगे पर्दाफाश

नई दिल्ली, (हि.स.)। अरविंद केजरीवाल के बार बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को नजरअंदाज करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार हमलावर है। मंगलवार को भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हजारों लोगों के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा उनके झूठ के पुलिंदे का पर्दाफाश करेगी।

अरविंद केजरीवाल ईडी के समन को बार बार नजरअंदाज कर रहे हैं

मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी के समन को बार बार नजरअंदाज कर रहे हैं जबकि कोर्ट ने उनकी अर्जी कई बार खारिज की है।

जो लोग कहते थे 'समन' सम्मान के बराबर होता है, वो आज समन से भाग रहे हैं

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हजारों लोगों के विश्वास की हत्या की है और उस 'हत्या' के सबूत चारों तरफ फैले हुए हैं, जिसके कारण कानूनन उन्हें समन भेजा गया है। कानून के हाथ लंबे होते हैं और कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। भाजपा उनके झूठ के पुलिंदे का पर्दाफाश करेगी। संबित पात्रा ने कहा कि उन्हें आश्चर्य होता है कि ऐसे भी लोग हैं, जो अपना रंग बदलते हैं। जो लोग कहते थे 'समन' सम्मान के बराबर होता है, वो आज समन से भाग रहे हैं। वे डरे हुए हैं, वे बेशर्म हो गए हैं।

कानून के हाथ लंबे होते हैं और कोई भी अपराधी बच नहीं सकता

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने में नौ समन अरविंद केजरीवाल को दिए जा चुके हैं। मार्च तक एक भी समन का सम्मान किए बिना अरविंद केजरीवाल ने भारत की संवैधानिक धाराओं, संविधान द्वारा बनाई गई संरचनाओं का अपमान करते हुए ईडी के सामने पेश नहीं हुए लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं और कोई भी अपराधी बच नहीं सकता।

विपक्ष का अरविंद केजरीवाल पर बहुत बड़ा हमला था। उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि अगर केजरीवाल ठीक हैं तो उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है, बल्कि ED के समन पर जरूर पेश होना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in