नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली आबकारी घोटाले के मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेशी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ED के 5 समन जारी करने के बावजूद भी ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे। उन्होंने केंद्रीय एजेंसी को सरकार के इशारे पर ऐसा कार्य करने की बात कहकर ईडी में पेश न होने का कारण बताया था। आज उन्हें इस मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश होना है और आज दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत पर भी चर्चा होनी है।
विधायकों को भाजपा द्वारा खरीदने की कोशिश की जा रही है
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 16 फरवरी(शुक्रवार) को ही विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया था। जब उन्होंने यह प्रस्ताव पेश किया तो उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें झूठे केसो में फंसाया जा रहा है और उनके विधायकों को भाजपा द्वारा खरीदने की कोशिश की जा रही है। वंही अरविंद केजरीवाल ने यह बयान 19 फरवरी को ईडी में पेश होने के ED के छठे समन से पहले दिया है।
CM का कहना था कि वे एक और ऑपरेशन लोटस को अंजाम देना चाहते हैं
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विश्वास मत पेश करते हुए कहा कि उनके पार्टी के 2 विधायकों ने उन्हें जानकारी दी कि उनसे BJP के सदस्यों न संपर्क किया था और बताया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जायेगा। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि विधायकों को भाजपा के सदस्यों ने बताया कि 21, AAP विधायक पार्टी छोड़ने के लिए तैयार है और अन्य आप विधायक भी उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। CM ने कहा कि उनके विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए 25 करोड़ रूपए का ऑफर दिया गया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब उन्होंने अन्य विधायकों से बात करी तो 21 नहीं बल्कि 7 विधायकों से संपर्क साधने की बात सामने आयी। CM का कहना था कि वे एक और ऑपरेशन लोटस को अंजाम देना चाहते हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in