Khatron  Ke Khiladi
Khatron Ke Khiladi Social Media
मनोरंजन

'Khatron Ke Khiladi' 14 में इन सितारों की होगी एंट्री, जल्द शो में मचाएंगे धमाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| पिछले कुछ समय से रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। नए सीजन को लेकर कंटेस्टेंटस्ट का नाम काफी सुर्खियों में रहा है। हालांकि बाकी लोगों को लेकर अभी भी सस्पेंस है। माना जा रहा है कि बिग बाॅस 17 से कुछ कंटेस्टेंट्स को शो में मौका मिल सकता है। लेकिन मेकर्स ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है। वहीं शो में दो लोगों का नाम लगभग कंफर्म हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक Khatron Ke Khiladi 14 के लिए दो कंटेस्टेंट्स का नाम फाइनल हो गया है। इनमें से एक 'बिग बॉस 16' में अपनी छाप छोड़ चुके हैं और एक 'बिग बॉस 17' का फर्स्ट रनर-अप की सूची में शामिल थे।

अभिषेक और निमृत कौर का नाम कंफर्म

शो में अभिषेक कुमार और निमृत कौर अहलूवालिया का नाम लगभग कंफर्म कर दिया है। वहीं दूसरे कंटेस्टेंट के नाम पर अभी तक मुहर नहीं लगी है। रोहित शेट्टी बिग बाॅस के सीजन 17 में नजर आए थे। उस दौरान अभिषेक कुमार ने एक टास्क में अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके क्षमता को लेकर रोहित शेट्टी ने सराहना की थी।

खतरों के खिलाड़ी जल्द ही होगा शुरू

जानकारी के मुताबिक 'खतरों के खिलाड़ी' शो 14 मई से शुरू हो सकता है। हालांकि अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इस बार का सीजन काफी रोचक होने वाला है। खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन को डिनो जेम्स ने अपने नाम किया था। उनके विनर घोषित किए जाने पर ट्राॅफी, 20 लाख रूपये और कार दी गई थी।

मुनव्वर भी हो सकते हैं शो का हिस्सा

माना जा रहा है कि 'बिग बाॅस 17' विनर मुनव्वर फारूकी भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि कंफर्म नहीं है। वहीं एल्विश यादव, अभिषेक मल्हन, मनीषा रानी और हेली शाह जैसे सितारों पर काफी चर्चा हुई थी। इसके अलावा बिग बाॅस 17 में धमाल मचाने वाली अंकिता लोखंडे का नाम भी शामिल है।