Anant Ambani Wedding
Anant Ambani Wedding Social Media
मनोरंजन

धूमधाम से लंदन में अनंत राधिका की होगी धमाकेदार वेडिंग, बाॅलीवुड के ये मशहूर सितारे होंगे शामिल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| देश के जाने माने बिजनसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की काफी चर्चा हो रही है। उनकी जल्द दी राधिका मर्चेंट से शादी होने वाली है। इसके पहले दोनों का प्री वेडिंग फंक्शन भी हुआ था। इसमें नामचीन बाॅलीवुड स्टार शामिल हुए थे।

सभी बाॅलीवुड स्टार्स की झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी। जुलाई में अनंत अंबानी अपने लेडी लव के साथ शादी करने वाले हैं। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है।

लंदन में होगी अनंत-राधिका की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का फंक्शन काफी शानदार रहेगा। जानकारी के मुताबिक दोनों के वेडिंग फंक्शन लंदन के स्टोक पार्क में आयोजित होंगे। फंक्शन को लेकर तैयारियां हो रही हैं। नीता अंबानी बेटे की फंक्शन की हर चीज पर नजर बनाए हुए हैं।

अनंत राधिका की शादी होगी शानदार

अनंत-राधिका भी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। माना जा रहा है कि शादी समारोह में कई बाॅलीवुड सितारे शामिल होंगे। वेडिंग कार्ड पर भी जानकारी मिली है। ये वाला इनविटिशेन काफी स्पेशल रहेगा।

प्री वेडिंग फंक्शन में नामचीन स्टार हुए शामिल

लंदन के स्टोक पार्क में वेडिंग फंक्शन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। इस फंक्शन में सलमान खान, शाहरूख खान, दीपिका-रणवीर, अनुष्का-विराट कोहली जैसे सितारे महफिल जमा सकते हैं। लंदन में होने वाला वेडिंग फंक्शन काफी जोरदार होने की उम्मीद है। स्टोक पार्क में काॅकटेल या फिर संगीत नाइट का आयोजन होगा।

सितारों से सजेगी महफिल

अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शऩ में रिहाना, रूड बाॅय जैसे सीतारे ने शानदार परफाॅर्म से फैंस का दिल जीता था। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ भी परफाॅर्म करते हुए दिखे थे। शाहरुख, सलमान और आमिर भी एक साथ जलवा बिखेर रहे थे। इस बार भी सितारों का मजमा नजर आने वाला है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/