Singer Kamlesh Awasti passed away
Singer Kamlesh Awasti passed away Social Media
मनोरंजन

'जिंदगी इम्तिहान लेती है' के सिंगर Kamlesh Avasthi का निधन, राज कपूर ने कहा था दूसरा मुकेश

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मशहूर गायक कमलेश अवस्थी का निधन हो गया है। वह एक महीने से कोमा में थे। कमलेश अवस्थी ने ‘तेरा साथ है तो’, ‘जिंदगी इम्तिहान लेती है’ जैसे बेहतरीन गीत भारतीय संगीत जगत को दिए हैं।

कमलेश अवस्थी का करियर

कमलेश अवस्थी का जन्म 1945 में सावरकुंडला गुजरात में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई एम.एससी., पीएच.डी. भावनगर विश्वविद्यालय से पूरी की। उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत कला गुरु भरभाई पंड्या के मार्गदर्शन में भावनगर से की। संगीत के क्षेत्र में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘ट्रिब्यूट टू मुकेश’ निकाला। कमलेश अवस्थी ने हिंदी और गुजराती फिल्मों के लिए गाने गाए है।

राज कपूर की आखिरी फिल्म में गया था गाना

कमलेश अवस्थी आठ हिंदी फिल्मों और कई गुजराती फिल्मों में गाने गाकर लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए। उन्होंने राज कपूर की आखिरी फिल्म 'गोपीचंद जासूस' में बैकग्राउंड सिंगर के तौर पर गाना गाया था। राज कपूर ने तब कहा था कि देश को मुकेश वापस मिल गया है। राज कपूर द्वारा उनकी प्रशंसा किये जाने के बाद से उन्हें वॉइस ऑफ मुकेश के रूप में पहचान मिली। गुजराती गायन के क्षेत्र में उनकी बड़ी प्रतिष्ठा थी। कमलेश अवस्थी ने कई गाने गाए थे। उन्होंने स्टेज शो भी किये। कमलेश अवस्थी के ये मशहूर गाने आज भी किए जाते हैं याद 'जिंदगी इम्तिहान लेती है', 'दुनिया बनाने वाले', 'तेरा साथ है तो', 'दिल दीवाना तेरा', 'दुनिया वालों से दूर'

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar - रफ्तार: