Rakhi Sawant
Rakhi Sawant  Social Media
बॉलीवुड

राखी सावंत ने सलमान खान का किया समर्थन, एक्टर की तारीफ में कही ये बात

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| राखी सावंत कई विषय पर चर्चा में बनी रहती है। वहीं उनकी पर्सनालिटी का ड्रामा भी एक अहम हिस्सा है। राखी सावंत को अजीब हरकतों के लिए जाना जाता है। वे सोशल मीडिया पर अकसर चर्चा में बनी रहती है।

एक्टर सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई थी फायरिंग

उनकी फैंस भी उनके ड्रामा को देखना काफी पसंद करते हैं। वे किसी भी टाॅपिक से लाइमलाइट में आ जाती हैं। इस बार भी राखी ने कुछ ऐसा ही किया है। दो दिन पहले सुबह के समय एक्टर सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस दौरान 2 हमलावर नजर आए थे। लेकिन वे जल्द ही फरार हो गए। लेेकिन सोशल मीडिया पर इस घटना की खूब चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल का इसके पीछे हाथ था। इस मामले में राखी सावंत ने सलमान खान का समर्थन किया।

सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सलमान खान की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सलमान खान एक दिग्गज एक्टर हैं और उन्होंने बहुत लोगों का भला किया।

राखी सावंत ने सलमान खान की खूब किया तारीफ

राखी सावंत ने आगे बताया कि "वे एक लेजेंड है। बहुत गरीब लोगों को भला कर दिया है। कितने घर चल रहे हैं उनकी वजह से। वो फिल्मों से गरीबों के लिए कमाते हैं। मुझ जैसी गरीब के लिए, उन्होंने मेरी मां के लिए क्या नहीं किया। उन्होंने मेरी मां का आपरेशन करवाया है। उन्होंनेे मेरी मां नहीं बल्कि करोड़ों लोगों का आॅपरेशन करवाया है"।

सलमान खान को राखी मानती हैं भाई

बता दे कि राखी सावंत सलमान खान को अपना भाई समझती हैं। तब ही उन्होंने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद वीडियो शेयर कर जानकारी दी है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/