Animal Movie
Animal Movie Social Media
मनोरंजन

Animal Movie: टाइगर 3 के बाद अब रणबीर कपूर के फैंस ने थिएटर में फोड़े पटाखे

नई दिल्ली ,रफ़्तार डेस्क रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल शुक्रवार 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। जिसके बाद लोग फिल्म की ही बातें कर रहे हैं। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदांना की कमेस्ट्री हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है।फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल का एक्शन सीन देख कर उनके चाहने वाले काफी खुश है। हर कोई दोनों की फाइट सीन की बातें कर रहे है। वहीं, मिली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आग लगते हुई नजर आ रही है।

रणबीर कपूर के फैंस ने थिएटर में फोड़े पटाखे

टाइगर 3' के समय में कुछ फैन्स ने थिएटर में पटाखे फोड़े थे। जिसके बाद सलमान खान ने पोस्ट के जरिए उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी। साथ ही कहा था कि अपनी वजह से और लोगों को परेशानी में डालना ठीक नहीं। पिक्चर अच्छी लगी है तो सोशल मीडिया पर रिव्यूज शेयर करें, न कि पटाखे फोड़े जाएं।मुंबई पुलिस ने भी इस मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR रजिस्टर की थी। इतना सब 'टाइगर 3' के दौरान होने के बावजूद रणबीर कपूर के फैन्स ने फिर से ये चीजें की हैं थिएटर के अंदर पटाखे फोड़े हैं। जबकि, फैन्स का ऐसा करना अपने फेवरेट स्टार के प्रति प्यार दर्शाना है, पर यह रूल के खिलाफ बात है। जिस तरह से फैन्स ने मौजूदा लोगों के बीच पटाखे फोड़े,वह गलत है और लोगों इन लोगों पर भी FIR दर्ज होनी चाहिए।

एनिमल ने घरेलू बाजार में 63 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया

इस बीच एनिमल देश और दुनिया में बंपर ओपनिंग मिली है।मिली रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की एनिमल ने घरेलू बाजार में 63 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 116 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के रिलीज के दूसरे दिन देश में 100 करोड़ पार करने की उम्मीद है। बता दें कि ‘एनिमल’ को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने अहम रोल प्ले किया है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in