शेयर मार्केट की ओपनिंग।
शेयर मार्केट की ओपनिंग। रफ्तार।
बाज़ार

Share Market Opening: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी इतने अंक नीचे चले गए

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय बाजार लगातार तीन दिनों की छुट्टी के बाद आज खुला है। बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स से ज्यादा निफ्टी में गिरावट है। यह डेढ़ फीसदी से भी ज्यादा गिरकर खुला है। दरअसल, अमेरिकी बाजारों में इन छुट्टी के दिनों में गिरावट हावी रही। डाओ जोंस ऊपरी स्तरों से नीचे गिरा था। वैसे, भारतीय बाजार खुलते ही थोड़ा रिकवरी मोड में लौटता दिख रहा और कमजोरी कम हुई है।

22 हजार के ऊपर आया निफ्टी

बाजार खुलते ही निफ्टी ने 22 हजार के ऊपर का लेवल पार कर लिया। सुबह 9:25 बजे यह 28.90 अंक चढ़कर 22067 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों की गिरावट से बाजार में कमजोरी दिख रही है, क्योंकि इन शेयरों का वेटेज अधिक है।

बाजार की ओपनिंग कैसी रही?

बाजार की शुरुआत गिरावट के लाल निशान में हुई है। बीएसई का सेंसेक्स 434.97 अंकों की गिरावट के साथ 72396 पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 148.85 अंकों की गिरावट के साथ 21947.90 पर कारोबार खुला है। बैंक निफ्टी 310.80 अंकों की गिरावट के साथ 46552 के ऊपर खुला है। बैंक निफ्टी के आधे से अधिक शेयर कमजोरी के साथ खुले हैं।

सेंसेक्स-निफ्टी के शेयरों की चाल

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी है। 17 शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 22 शेयर मजबूती के साथ और 28 शेयर कमजोरी के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।

प्री-ओपनिंग में कैसा था बाजार?

प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 136.71 अंकों की गिरावट के साथ 72695 पर ट्रेड कर रहा था। एनएसई का निफ्टी अधिक गिरा था। यह 359.60 अंक टूटकर 21737 लेवल पर कारोबार कर रहा था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in