Akshay Yadav and Akhilesh Yadav
Akshay Yadav and Akhilesh Yadav raftaar.in
लोकसभा चुनाव 2024

Loksabha Election: कौन हैं सपा प्रत्याशी अक्षय यादव? कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने चचेरे भाई और रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में सभी अक्षय यादव की संपत्ति के बारें में भी जानना चाहते हैं। बताना चाहेंगे कि फिरोजाबाद से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव के खिलाफ भाजपा ने ठाकुर विश्वदीप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद का टिकट काटकर ठाकुर विश्वदीप सिंह को फिरोजाबाद लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया है।

अक्षय यादव पर 8.66 करोड़ रुपये का कर्ज भी है

अक्षय यादव ने नोएडा एमिटी विश्वविद्यालय से बीबीए किया है। अक्षय यादव के पास फारच्यूनर कार समेत सोने चांदी के आभूषण, पिस्टल और रायफल भी है। अक्षय कुमार के हलफनामें के अनुसार उनके बैंक खातों में 19.52 लाख रुपये जमा हैं। वहीं उनके पास 15.42 लाख रुपये नकद राशि है। अक्षय यादव की पत्नी रिचा यादव के पास 91,822 रुपये की नकद राशि है। इसके अलावा अक्षय यादव पर 8.66 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। अक्षय यादव ने अलग अलग कंपनियों में 6.09 करोड़ रुपये का निवेश भी किया हुआ है।

अक्षय यादव की संपत्ति का ब्यौरा

अक्षय यादव सांई गोपाल एग्रोटेक नाम की कंपनी के मालिक हैं। उनकी यह कंपनी नोएडा में है। अक्षय यादव की अचल संपत्ति 24.31करोड़ रुपये की है। अक्षय यादव के पास 3 लाख की कीमत के आभूषण हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 52 लाख रूपए की कीमत के आभूषण हैं। अक्षय यादव के पास 52.36 करोड़ रुपये की कृषि योग्य भूमि भी है। उनके पास 27.88 करोड़ रूपए की कमर्शियल बिल्डिंग भी है। अक्षय यादव की पत्नी रिचा यादव के पास 7.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी रिचा यादव पर 2.99 करोड़ रुपये की देनदारी भी है। अक्षय यादव के खिलाफ कोर्ट में आचार संहिता उल्लंघन और महामारी अधिनियम के अंतगर्त केस चल रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in