manipur
manipur  raftaar.in
लोकसभा चुनाव 2024

मणिपुर में चुनाव के दौरान भी भड़की हिंसा, मतदान केंद्र पर गोलीबारी में 3 घायल; इम्फाल में EVM में तोड़फोड़

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश की 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। वहीं 19 अप्रैल 2024 को मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में पहले चरण के चुनाव में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई। जिसमे 3 लोग घायल हो गए। मणिपुर से ही इंफाल ईस्ट के थोंगजू के एक बूथ पर EVM पर तोड़फोड़ की खबर भी सामने आयी है। हमले को किसने अंजाम दिया, इसकी जानकारी अभी नहीं है। इस घटना के बावजूद मणिपुर के लोग खुलकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग का कहना है की 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहे हैं।

मतदाताओं को भी अपने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा विश्वास है

चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों के जवानों की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ करनी होगी। अगर उन्होंने इसके लिए योजना नहीं बनाई होती तो देश में उपद्रवी तत्वों का मनोबल बढ़ जाता और देश के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव में कई तरह की अड़चन पैदा हो जाती। मतदाताओं को भी अपने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। वे जानते हैं कि उनका एक एक मत देश को मजबूती और विकास की तरफ ले जायेगा। मतदाता बढ़ -चढ़ कर देश के सबसे बड़े पर्व पर अपनी उपस्थिति दे रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

भाजपा मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी

भाजपा मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा ने स्थानीय दलों के साथ मिलकर गठबंधन किया है। नेशनल पीपुल्स पार्टी(NPP) और नगा पीपुल्स फ्रंट(NPF) के साथ भाजपा ने गठबंधन किया है। भाजपा ने सीट बंटवारे के तहत इनर मणिपुर पर ही अपना प्रत्याशी उतारा है। आउटर मणिपुर में भाजपा ने नगा पीपुल्स फ्रंट(NPF) के प्रत्याशी को उतारा है। वहीं वर्ष 2019 में भाजपा ने मणिपुर की इन दोनों लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा था। जिसमे भाजपा को सिर्फ इनर मणिपुर सीट पर जीत मिली। आउटर मणिपुर में नगा पीपुल्स फ्रंट(NPF) ने भाजपा को हरा दिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in