लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान।  रफ्तार।
लोकसभा चुनाव 2024

Election 2024: पिछली बार से 6 प्रतिशत कम वोटिंग, जानें क्या रही वजह

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 67 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो पिछले चुनाव यानी 2019 के पहले चरण की अपेक्षा 6 प्रतिशत कम है। पिछली बार दूसरे चरण में इन 88 सीटों पर 73 प्रतिशत वोट पड़े थे। हालांकि इस बार के पहले चरण की अपेक्षा वोटिंग हुई है। पहले चरण में 66 प्रतिशत मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर जनता वोट की है। दरअसल, गर्मी अधिक होने की वजह से मतदान प्रतिशत गिरा है। इन प्रदेशों में तापमान 41 डिग्री से अधिक था।

किस राज्य में कितनी वोटिंग?

असमः 71.11

बिहारः 55.08

छत्तीसगढ़ः 73.62

जम्मू-कश्मीरः 71.91

कर्नाटक : 68.30

केरल : 65.91

मध्य प्रदेश : 57.88

महाराष्ट्रः 57.52

मणिपुरः 77.32

राजस्थानः 64.07

त्रिपुराः 79.46

उत्तर प्रदेशः 54.85

पश्चिम बंगालः 71.84

चुनावी मैदान में थे ये दिग्गज

राहुल गांधी: केरल की वायनाड से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार हैं।

शशि थरूर: केरल की तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर दोबारा प्रत्याशी हैं।

राजीव चंद्रेशखर: केरल की तिरुवनंतपुरम पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रेशखर भाजपा से भाग्य आजमा रहे हैं।

ओम बिरला: राजस्थान की कोटा-बूंदी सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भाजपा से प्रत्याशी हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावतः राजस्थान की जोधपुर सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मैदान में हैं।

हेमा मालिनी : मथुरा सीट से एक्ट्रेस एवं सांसद और हेमा मालिनी फिर से उम्मीदवार हैं।

दो पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

दूसरे चरण की सीटों में तीन केंद्रीय मंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। राजस्थान के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों के भाग्य का फैसला भी जनता आज तय कर देगी। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उम्मीदवार हैं। कर्नाटक की मान्ड्या सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी प्रत्याशी हैं। कुमार स्वामी की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) का भाजपा संग गठबंधन हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in