Nitin Gadkari
Nitin Gadkari raftaar.in
लोकसभा चुनाव 2024

मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी, यवतमाल में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। नितिन गडकरी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वह अक्सर अपने कार्यों के लिए जानें जाते हैं। आज 24 अप्रैल 2024 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल में भाषण देते समय मंच पर अचानक से गिर पड़े। मंच पर उपस्थित लोग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उठाकर तुरंत इलाज के लिए के गए।

जन सभा को संबोधित करते समय नितिन गडकरी अचानक से बेहोश होकर गिर पड़े

नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल के पुसद में अपनी एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। मंच से जन सभा को संबोधित करते समय नितिन गडकरी अचानक से बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद मंच के पास मौजूद लोग उनकी मदद के लिए आगे आये और उन्हें उठाकर तुरंत इलाज के लिए ले गए। बता दें कि भाजपा ने नितिन गडकरी को नागपुर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का यहां से तीसरा चुनाव है।

जानकारी के अनुसार नितिन गडकरी की अब तबियत ठीक है। गर्मी के कारण उनकी तबियत खराब हो गयी थी। नितिन गडकरी अब अपनी अगली जन सभा के लिए जाने वाले हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की आज से पहले भी इस तरह से तबियत खराब हो चुकी है

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की आज से पहले भी इस तरह से तबियत खराब हो चुकी है। वर्ष 2018 में भी नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण वह अचानक से मंच में बेहोश होकर गिर गए थे। जब उस समय यह घटना हुई थी तब उनके साथ महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव भी मौजूद थे। उन्होंने ही नितिन गडकरी को मंच में संभाला था। जिसके बाद नितिन गडकरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

वह हमेशा अपने कर्तव्य के लिए आगे रहते हैं

नितिन गडकरी की देश सेवा और हौसले की तारीफ करनी होगी कि इस तरह से उनके स्वास्थ्य में अचानक से परेशानी आ जाने के बाद भी, वह हमेशा अपने कर्तव्य के लिए आगे रहते हैं। चाहे कितनी धुप हो, वह जन सभा को संबोधित करने में पीछे नहीं रहते हैं। उनके कार्य की भी हर कोई तारीफ करता है। नितिन गडकरी अपने अच्छे कार्यों की वजह से अपनी ही पार्टी नहीं, अपितु विपक्ष में भी जानें जाते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in