Manoj Tiwari and Kanhaiya Kumar
Manoj Tiwari and Kanhaiya Kumar raftaar.in
लोकसभा चुनाव 2024

Lok Sabha Election: मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार आमने-सामने, जानें कौन कितनी संपति का मालिक?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में उनकी राजनीतिक गालियारों में खूब चर्चा होने लगी है। जब कांग्रेस बिहार में महागठबंधन की सीट बंटवारे में कन्हैया कुमार को बेगूसराय सीट से टिकट नहीं दिलवा पाई तो पार्टी ने उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से टिकट दे डाला। अब कन्हैया कुमार की सीधी टक्कर उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सीट में भाजपा के प्रत्याशी मनोज तिवारी के साथ होगी। मनोज तिवारी की इस सीट पर अच्छी पकड़ है। मनोज तिवारी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी।

कितनी है कन्हैया कुमार की संपत्ति?

अब जब दोनों प्रत्याशी मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़े हैं तो दोनों की संपत्ति पर चर्चा भी बनती है। पहले हम कन्हैया कुमार की संपत्ति की चर्चा कर लेते हैं। कन्हैया कुमार ने बेगूसराय सीट से वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उनके द्वारा उस समय(वर्ष 2019) दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 5,57,848 लाख रु थी। जिसमे कन्हैया कुमार की चल संपत्ति 3,57,848 रु और अचल संपत्ति 2,00,000 रु बताई गई। कन्हैया कुमार के हलफनामे के अनुसार उनकी आय का जरिया फ्रीलांस राइटिंग, गेस्ट लेक्चर और किताब की रॉयल्टी में मिलने वाली राशि शामिल है। कन्हैया कुमार के पास साल 2019 के हलफनामे के अनुसार पैतृक संपत्ति भी थी। जो कि एक कृषि भूमि है। इसकी कीमत दो लाख बताई गई थी। कन्हैया कुमार के पिताजी किसान हैं और उनकी मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।

मनोज तिवारी की संपति

वहीं मनोज तिवारी की संपति की बात करें तो उनके द्वारा दाखिल की गई साल 2019 के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपति 24,28,17,031 करोड़ रु थी। उन्होने उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से यह चुनाव लड़ा था। मनोज तिवारी पर 1,36,18,755 करोड़ रु का कर्ज भी था। अगर उनकी चल संपति की बात करें तो वो 8,64,11,031 करोड़ रु थी और अचल संपति 15,76,56,000 करोड़ रु थी।

मनोज तिवारी के पास 134 ग्राम सोने के आभुषण भी हैं

मनोज तिवारी के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी आय का जरिया अभिनय, विज्ञापन, मॉडलिंग से कमाए गए पैंसे हैं। मनोज तिवारी के पास बिहार के कैमूर जिले में कुल मिलाकर 3 कृषि भूमि थी। उनके पास इसके अलावा दिल्ली, मुंम्बई और बनारस मे आवासीय जमीन थी। मनोज तिवारी के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 5 कार भी हैं। इन कारो की कीमत 54 लाख थी। उनके कारों के कलेक्शन में ऑडी Q7, मर्सिडीज़ बेंज, फॉर्च्यूनर, होंडा सिटी और इनोवा शामिल है। मनोज तिवारी के पास 134 ग्राम सोने के आभुषण भी हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in