Uttar Pradesh Lok Sabha Poll
Uttar Pradesh Lok Sabha Poll Raftaar.in
लोकसभा चुनाव 2024

Lok Sabha Poll: यूपी की इन सीटों पर होगा महा मुकाबला, MP-MLA लड़ेंगे आमने-सामने लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 8 सीटों पर पहले चरण में सफलतापूर्वक चुनाव हुआ। प्रदेश की 72 सीटों पर अभी भी चुनाव होना बाकी है। इनमें से कुछ सीटें ऐसी हैं जहां महा मुकाबला होगा। कहीं सांसद आमने-सामने टकराएंगे तो कहीं विधायक। यहां तक की इस रेस में विधान परिषद के सदस्य भी लोहा लेंगे।

उत्तर प्रदेश में हो रहा चुनाव का महाकुंभ मेला

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के रेस में चुनावी जंग अब बेहद रोचक हो गई है। कहीं सांसद, विधायक और विधान परिषद आमने-सामने होंगे तो कुछ ऐसी भी सीटें हैं जहां अबतक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच कैसरगंज पर सबसे ज्यादा सस्पेंस बना हुआ है। उत्तर प्रदेश की 2 सीटों पर BJP के केंद्र मंत्रियों से इस बार विपक्ष दल के विधायक चुनाव लड़ने जा रहे हैं। तो दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। अब जैसे-जैसे चुनावी तपिश बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे इन माननीयों के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर भी लोगों में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।

बुलंदशहर

बुलंदशहर संसदीय सीट पर इस बार दो मौजूदा सांसदों के बीच भीषण चुनावी टक्कर देखने को मिलेगी। इस सीट से BJP ने वर्तमान सांसद भोला सिंह को फिर से टिकट थमाया है वहीं बहुजन समाज (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने नगीना सीट के वर्तमान सांसद गिरीश चंद्र को बुलंदशहर से टिकट दिया है। दोनों सांसद अपने-अपने जीत का दावा ठोक रहे हैं।

मैनपुरी

समाजवादी पार्टी के परंपरागत सीट मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी अखाड़े में उतरी हैं। उनके सामने योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को BJP ने टिकट दिया है। मैनपुरी में सपा के खिलाफ चुनाव जीतना हर दल के लिए टेड़ी खीर है।

लखनऊ

BJP की सबसे सुरक्षित लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह हैट्रिक की तैयारी में लगे हैं। पिछले 3 दशकों से लखनऊ लोकसभा सीट पर BJP ने परचम लहराया है। सपा से विधायक रविदास मेहरोत्रा आम चुनाव में रक्षा मंत्री को टक्कर देंगे।

फैजाबाद

इस साल राम मंदिर BJP का सबसे बड़ा मुद्दा है। ऐसे में पार्टी ने अवध क्षेत्र की फैजाबाद संसदीय सीट से लल्लू सिंह को टिकट दिया है। उन्हें टक्कर देने के लिए सपा से 9 बार विधायक बन चुके अवधेश प्रसाद मैदान में हैं।

अंबेडकरनगर 

अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर भी सांसद बनाम विधायक का मुकाबला होगा। 2019 लोकसभा सांसद रितेश पांडेय ने BSP छोड़ BJP में शामिल हो गए हैं। उनका ताल्लुक राजनीतिक परिवार से है। BJP ने उन्हें अंबेडकरनगर से चुनाव में उतारा है। वहीं दूसरी ओर, सपा ने टेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लालजी वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।

महाराजगंज

महराजगंज सीट पर भी वही पटकथा लिखने जा रही है। यहां भी सांसद और विधायक आमने-सामने होंगे। इस सीट से 6 बार सांसद निर्वाचित हो चुके केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी BJP की तरफ से मैदान में हैं तो वहीं महाराजगंज के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र चौधरी उन्हें टक्कर देंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in