Nitin Gadkari
Vikas Thackeray
India Election
Nitin Gadkari Vikas Thackeray India Election Raftaar.in
लोकसभा चुनाव 2024

India Election: लोकतंत्र के महापर्व पर नितिन गडकरी VS ठाकरे के बीच महामुकाबला, नागपुर में मतदान जारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देशभर में आज पहले चरण में मतदान जारी है। नागपुर लोकसभा सीट पर BJP के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मैदान में हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस के नागपुर से विधायक विकास ठाकरे हैं। नितिन गडकरी इस बार हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं।

नागपुर में अबतक 7.28% वोट पड़े

वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, नागपुर लोकसभा सीट पर आज 9 बजे तक अबतक 7.28% वोट पड़े हैं। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर आज पहले चरण में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से सभी पोलिंग बूथ पर वोटिंग शुरु हो गई है यह प्रक्रिया शाम 5 बजे तक रहेगी। राज्य में अबतक गडचिरोली-चिमूर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 8.43% वोट पड़े हैं।

नागपुर में नितिन गडकरी बनाम विकास ठाकरे

BJP ने नागपुर से तीसरी बार नितिन गडकरी को टिकट दिया है। उनकी छवि साफ-सुथरी है और उन्होंने राजनीतिक आलोचना न कभी किसी पर की और न हीं कभी विपक्ष ने उनकी कभी आलोचना की। देखा जाए तो BJP के खाते में एक ऐसा नेता है जिनका सभी सम्मान करते हैं। लेकिन फिर भी राजनीति में कहीं न कहीं से तो आलोचनाएं उछल ही जाती है। नागपुर से कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे ने नितिन गडकरी पर तंज कसा और कहा- "देश में सीमेंट की सड़के कब तक चलेगी? कांग्रेस नेता ने गडकरी के कामों की आलोचना की।" नागपुर में पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होंगे।

नागपुर का RSS से क्या है नाता?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय भी नागपुर में स्थित है। नागपुर की 6 विधानसभा सीटों में से 4 सीटें BJP के खाते में हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की यह गृहभूमि है। नागपुर विधानसभा सीट से देवेंद्र फडणवीस विधायक हैं। नागपुर BJP का गढ़ बन गई है। इस बार भी नितिन गडकरी की वापसी की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है।

कांग्रेस कैसे नागपुर में लगाएगी सेंध?

इस बार लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस महाविकास अघाड़ी गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। नागपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है। BJP के दिग्गज नेता नितिन गडकरी के सामने कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहरा पाएगी या नहीं इस बात का फैसला 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पता चलेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in