Vastu Tips of Ekadashi
Vastu Tips of Ekadashi  www.raftaar.in
वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: एकादशी के दिन वास्तु के इन नियमों का करें पालन, जाग जाएंगे सोए भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।5 April 2024। आज के दिन पढ़ने वाली एकादशी, पापमोचनी एकादशी कहलाती है ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन वास्तु के कुछ उपायों को करने से सभी पापों का अंत होता है। आज के दिन वास्तु के हिसाब से कई वस्तुओं का दान भी देना बहुत शुभ माना जाता है।

पापमोचनी एकादशी का उपाय

  • पापमोचेनी एकादशी के दिन आप गीत का पाठ करें ऐसा करने से विष्णु भगवान की आप पर कृपा बनी रहती है और सभी पापों का जल्दी अंत होता है।

  • पापमोचनी एकादशी के दिन एक कच्चा नारियल और आठ बादाम श्री हरि नारायण को अर्पित करें। साथ ही, भगवान विष्णु के 108 नामों का जाप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही सभी दुखों का अंत होता है और साथ में सारे पाप भी कट जाते हैं।

  • शास्त्रों में कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में विष्णु भगवान का वास होता है। इसीलिए एकादशी के दिन सुबह और शाम पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

  • पापमोचनी एकादशी के दिन पति और पत्नी एक साथ तुलसी माता के पौधे में कलावा बंधे। ऐसा करने से दोनों के बीच प्यार बना रहता है और उनके घर संसार अच्छे से चलता है।

पापमोचनी एकादशी के दिन इन वस्तुओं का करें दान

पापमोचनी एकादशी की दिन किसी मंदिर या आश्रम में मिट्टी का दान करना चाहिए कहते हैं की मिट्टी में मां भगवती का वास होता है और वह विष्णु भगवान की बहन मानी जाती है।

इस दिन किसी जरूरतमंद को धन का दान अवश्य करें। ऐसा करने से भगवान की कृपा आप पर बनी रहती है। और आपको कभी भी पैसों की कमी नहीं होती।

वास्तु शास्त्र के अनुसार गए में सभी देवी देवताओं का वास होता है इसीलिए किसी ब्राह्मण को गौ का दान करने से व्यक्ति को सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त होता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।