Vastu Tips of Home
Vastu Tips of Home www.raftaar.in
वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: वास्तु के इन उपायों से बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।10 March 2024। हम अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई सारे उपाय करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे कई चमत्कारी उपाय हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते हैं जिसका इस्तेमाल करके आप अपना सोया हुआ भाग जगा सकते हैं।

वस्तु के अनोखे उपाय

वास्तु में मूंग की दाल का एक खास उपाय बताया जाता है, जिसमें मंगलवार की रात में मूंग दाल को हरे रंग के कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखकर सोने से लाभ होता है। सुबह उठकर इसे किसी कुंवारी कन्या को दान करने से बुध का अशुभ प्रभाव दूर होता है और करियर में तरक्की होती है।

हम अक्सर देखते हैं कि घर-घर में पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती है। लड़ाई होना संभव है लेकिन यह लड़ाई आगे ना बढ़े इसके लिए हमें वास्तु के हिसाब से बेडरूम में लाल और गुलाबी रंग की तस्वीर लगाई जानी चाहिए। इससे पति- पत्नी के बीच प्यार और भरोसा बना रहता है। इससे इनके बीच तकरार की गुंजाइशे कम हो जाती है। और उनका जीवन सुख शांति से बीतता है।

हिंदू धर्म में कछुआ को धन का प्रतीक माना जाता है। इसकी मूर्ति रखने से धन लाभ होता है और सुख शांति भी बनी रहती है। कछुए को घर के उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

घर के उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वह कमलासन पर विराजमान हों और स्वर्ण मुद्राएं गिरा रही हों। ऐसी तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है, इससे घर में समृद्धि का वास होता है। साथ ही अगर आप उत्तर दिशा में तोता की तस्वीर लगाएंगे तो पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होगा।

घर में आप अपना पैसा किस दिशा में रखते हैं इसका भी एक अलग नियम बताया गया है। इससे आपको धन लाभ भी होता है। आपको बता दें, कि जब आप अपना पैसा उत्तर दिशा में रखते हैं, तो आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।