रत्न

Tiger Stone: इस खास रत्न से जग जाता है सोया भाग्य, जीवन में मिलती है तरक्की ही तरक्की

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। रत्न शास्त्र में रत्नों के महत्व के बारे में बताया गया है। व्यक्ति के जीवन में रत्नों का विशेष महत्व होता है। यदि किसी की कुंडली में कोई दोष होता है या उसकी ग्रह दशा ठीक ना चल रही हो तो उन्हें रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। रत्न धारण करने से पहले ज्योतिष सलाह जरूर लेनी चाहिए। सभी रत्नों का कुछ ना कुछ महत्व होता है। हर किसी को हर रत्न पहनने की सलाह भी नहीं दी जाती है। रत्नों को राशियों के अनुसार धारण करना चाहिए। टाइगर स्टोन को नवरत्नों में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन किसी के पेशे और व्यवसाय में उन्नति के लिए इसे पहनने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इसे पहनने से क्या फायदे होते हैं।

टाइगर स्टोन धारण करने के लाभ

  • टाइगर स्टोन में टाइगर की तरह ऊर्जावान और सकारात्मक ऊर्जा होती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। यह हमें बुरी आत्माओं और नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाता है। टाइगर स्टोन शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखता है।

  • मेष, धनु और मीन राशि वाले लोग टाइगर स्टोन पहन सकते हैं। धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें। यह भी याद रखें कि यह रत्न कम से कम सवा आठ रत्ती होना चाहिए।

  • टाइगर स्टोन से हमारे मन का विश्वास बढ़ता है। यदि आपके जीवन में कोई भी समस्या है तो आप इस रत्न को धारण कर सकते हैं।

  • इस रत्न को सोमवार के दिन धारण करना चाहिए। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए इसे सोमवार के दिन अनामिका उंगली में पहनना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in