back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री पर मुजफ्फरपुर में शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Bageshwar Dham : दायर परिवाद में धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और प्रवचनों के जरिए अंधविश्वास को बढ़ावा देने का काम किया है।

पटना, एजेंसी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में उनके खिलाफ परिवाद दर्ज कराया गया है। यह परिवाद जिले के कांटी थाना क्षेत्र सरमस्तपुर निवासी अधिवक्ता सूरज कुमार ने दर्ज कराया है। अधिवक्ता सूरज कुमार ने सोमवार को एसीजेएम सब जज पश्चिमी की अदालत में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ परिवाद दायर किया है। इस मामले पर 10 मई को सुनवाई होगी।

खुद को भगवान हनुमान का अवतार बताया

दायर परिवाद में धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और प्रवचनों के जरिए अंधविश्वास को बढ़ावा देने का काम किया है। वकील सूरज कुमार ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद को भगवान हनुमान का अवतार बताया था। उनके इस बयान से हिंदू समाज के करोड़ों लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। इस विवादित बयान को लेकर ही आईपीसी की धारा 295 A, 298, 505 के तहत धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ परिवाद दायर कराया गया है। कोर्ट ने इस परिवाद को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। इस मामले पर सुनवाई की तिथि 10 मई निर्धारित की गई है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पांच दिनों के दौरे पर पटना आ रहे

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पांच दिनों के दौरे पर पटना आ रहे हैं। 13 से 17 मई तक पटना के नौबतपुर स्थित तरेर गांव में भगवान राघवेन्द्र की धरती पर उनका कार्यक्रम होना है, जिसमें वे प्रवचन करेंगे। इससे पूर्व पटना के गांधी मैदान में उनका प्रवचन होना था लेकिन राजनीति विरोध के कारण उनके कार्यक्रम स्थल को बदल दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम इस बार काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के कई...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵