back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mission 2024: बिहार में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, 38 उम्मीदवार मैदान में, जानें राजनीतिक समीकरण

Loksabha Election: इस बार पहले चरण की चार सीटों के लिए कुल 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।

पटना (बिहार), (हि.स.)। राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। इस चरण में चार लोकसभा क्षेत्रों गया, जमुई, नवादा और औरंगाबाद में मतदान होगा। पहले चरण की चार लोकसभा सीटों पर कुल 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक कैंडिडेट गया लोकसभा सीट पर हैं। यहां निर्दलीय कैंडिडेट की संख्या सबसे अधिक है, जो राजग और महागठबंधन के प्रत्याशियों को टक्कर देंगे।

इस लिस्ट के अनुसार इस बार मैदान में 38 कैंडिडेट हैं

चुनाव आयोग की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है कि इस बार पहले चरण की चार सीटों के लिए कुल 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। पहले चरण में चार लोकसभा सीटों जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसको लेकर मंगलवार के दिन नाम वापसी का समय बीतने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी हुई है। इस लिस्ट के अनुसार इस बार मैदान में 38 कैंडिडेट हैं।

गया सीट से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है।

इस चुनाव के लिए गया सीट से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। नवादा लोकसभा सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटन किए गए हैं। हालांकि, नवादा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी का तबादला होने से चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय को भेज दिया गया है।

इस बार सबसे ज्यादा कैंडिडेट गया लोकसभा सीट से हैं

इस बार सबसे ज्यादा कैंडिडेट गया लोकसभा सीट से हैं। यहां जीतन राम मांझी राजग गठबंधन से तो कुमार सर्वजीत महागठबंधन से और सुषमा कुमारी बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। इस सीट पर सात ऐसे उम्मीदवार हैं जो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं। नवादा लोकसभा सीट से इस बार आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिनमें विवेक ठाकुर राजग तो श्रवण कुमार महागठबंधन से चुनावी मैदान में हैं जबकि दो प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव मैदान में आए हैं।

इस सीट पर मात्र एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं

औरंगाबाद लोकसभा सीट से नौ प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में है। इसमें भाजपा से सुशील कुमार सिंह और राजद से अभय कुमार सिन्हा मैदान में हैं। इस सीट पर तीन निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में एनडीए और महागठबंधन को टक्कर देंगे। इसके अलावा जमुई लोकसभा सीट से सात कैंडिडेट चुनावी मैदान में है। इसमें महागठबंधन से अर्चना कुमारी और एनडीए से अरुण कुमार भारती चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर मात्र एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵