back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sushil Modi: बीजेपी नेता सुशील मोदी का छलका दर्द, कहा- कैंसर से लड़ रहा हूं जंग, लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं…

Bihar Politics: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैं पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है।

बिहार, रफ्तार डेस्क। लकसभा चुनाव से पहले बिहार में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा धक्का लगा है। बिहार में पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को कैंसर हो गया है। इस बात की जानकारी सुशील कुमार मोदी ने खुद अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके दी है। उन्होंने कहा है कि वह पिछले छह महीने से कैंसर से जूझ रहे हैं और इसलिए लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते है। इसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सूचित कर दिया है।

सुशील कुमार मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैं पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। मैं लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। मैने प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। मैं देश, बिहार और पार्टी के प्रति सदा आभारी और सदैव समर्पित रहूंगा।

बिहार की सियीसत में थी एक अलग पहचान

गौरतलब है कि सुशील मोदी लंबे समय तक बिहार के उपमुख्यमंत्री के साथ प्रदेश में भाजपा के कद्दावर नेता रहें है। सुशील मोदी 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री रहें थे। बिहार के राजनीतिक हलको में उनकी एक अलग पहचान है। नीतीश के साथ उनकी जोड़ी काफी खास मानी जाती रही है। इस बीमारी के कारण वो पिछले कुछ समय से राजनीति से दूर रह रहें थे। उन्होंने काफी दिनों तक इस बीमारी को सब से छुपा रखा था।

बिहार में बीजेपी के लिए यह एक बड़ा धक्का

अब सुशील मोदी ने अपनी इस बीमारी के बारे में सबको बता दिया है। जाहिर है आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में बीजेपी के लिए यह एक बड़ा धक्का है। पार्टी में उनकी सक्रियता हमेशा काफी खास रही है। सुशील मोदी अपने तीन दशक के सार्वजनिक जीवन में राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधानसभा सहित सभी चार सदनों के सदस्य रह चुके हैं। इंडी गठबंधन ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजनीति अपनी जगह है लेकिन हम सब चाहते हैं आप जल्दी से ठीक हो जाएं और फिर दुबारा राजनीति में आएं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...