back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEP के तीन साल पूरे होने पर गिरिराज ने दी बधाई, कहा- शिक्षा पद्धति में हुआ आमूलचूल बदलाव

गिरिराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्राथमिक से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। एनईपी न्यू एजुकेशन पॉलिसी नहीं, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी है।

बेगूसराय, हि.स.। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तीन वर्ष पूरे होने पर शनिवार को बधाई देते हुए इसे अपार संभावना वाला कदम बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि आज स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर, शौचालय, पानी, वर्ग कक्ष और गैस है। शिक्षा पद्धति में आमूलचूल बदलाव हुआ है।

जिंदगी केवल नौकरी तक सीमित नहीं

उन्होंने कहा कि एनईपी इनोवेशन, कल्पना और आइडिया से जुड़ा है। यह सबको जिंदगी में केवल नौकरी तक सीमित नहीं कर, रोजगार और देश के लिए कुछ देने की दिशा में आगे बढ़ाएगा। अब किसी मजबूरी में पढ़ाई छूट जाती है तो बदले परिस्थितियों में वह पढ़ाई पूरी कर सकता है। पहले क्षेत्रीय भाषाओं का महत्व नहीं था। आज सभी क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ने-बढ़ने का मौका मिल रहा है। मातृभाषा में पढ़ाई का रास्ता खोला गया।

अब पाठ्यक्रम बदलने का अवसर

गिरिराज ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्राथमिक से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। एनईपी न्यू एजुकेशन पॉलिसी नहीं, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी है। पहले विद्यार्थी अपने पसंद की शिक्षा नहीं ले पाते थे लेकिन अब शिक्षा के पाठ्यक्रम को बदलने का अवसर दिया गया। देश व्यवहारिक शिक्षा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से कौशल को बढ़ावा मिल रहा है। कुशल भारत सक्षम भारत बन रहा है। स्टार्टअप के आकांक्षी लोगों को सक्षम अवसर मिल रहा है। मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन तमाम बिंदुओं से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵