back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छपरा गोलीकांड में हुई एक युवक की हत्या, पूरे इलाके में तनाव; आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, डीएम ने संभाला मोर्चा

Bihar News: मृतक के समर्थकों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के छपरा में 21 मई 2024 को चुनावी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और इस फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गयी है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने इस घटना को भिखारी ठाकुर चौक के पास अंजाम दिया।

जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभालने की कोशिश की

मृतक के समर्थकों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वे मृतक का शव लेकर भिखारी ठाकुर चौक के लिए निकल गए। पुलिस ने नगर थाना के गेट के पास मृतक के शव को ले जा रहे समर्थकों को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे पुलिस से धक्कामुक्की करके आगे बढ़ते रहे। जिसके बाद मृतक के परिवार और समर्थकों ने काफी विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभालने की कोशिश की है।

लाठीचार्ज के आदेश दिए गए, जिससे भीड़ तितर बितर हो पाई

पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस को स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज के आदेश दिए गए, जिससे भीड़ तितर बितर हो पाई। पुलिस ने इस गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपी भाजपा नेता रमाकांत सिंह सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला भिखारी ठाकुर चौक में अपनी निगरानी में स्थिति को नियंत्रण करने में लगे हुए हैं।

2 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय लिया

मिली जानकारी के अनुसार जिले में इस मामले को लेकर बवाल न बढे, इसके लिए जिला प्रशासन ने जिले में 2 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार इस चुनावी रंजिश की शुरुआत 20 मई 2024 को एक मतदान केंद्र पर राजद प्रत्याशी डा. रोहिणी आचार्य के साथ हंगामा एवं झड़प के बाद हुए विवाद से शुरू हुआ था। जिसके बाद आज 21 मई 2024 को आरोपी भाजपा नेता रमाकांत सिंह सोलंकी ने इस गोलीकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵