back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने जनता को दी नसीहत, कहा- अगर जहाज डूबेगा तो हिंदू- मुसलमान सभी डूबेंगे

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि जहाज डूबेगा तो हिंदू मुसलमान सभी डूबेंगे। इसमें ना तो कोई अमीर बचेगा और ना ही कोई गरीब। अपने बच्चों के लिए सही उम्मीदवार का चयन करें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में आगामी लोकसभा चुनाव बहुत नजदीक हैं। चुनाव से पहले सियासी पार्टियों के बयानबाजी जारी है। ऐसे में चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज यात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर ने भी अपना प्रचार तेज कर दिया है। प्रशांत किशोर ने बिहार के एक गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप लोगों से बिहार के बदलने की अपील करता हूं। बदलाव तभी आएगा जब आप सही उम्मीदवार के लिए मतदान करेंगे। इस मतदान से बिहार और आपके बच्चों का भला होगा। मैं आप लोगों से बिहार को बदलने की अपील कर रहा हूं और सभी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा हूं।

प्रशांत किशोर ने अमीर लोगों को भी दी नसीहत

चुनाव से पहले प्रशांत किशोर बिहार के गांव में लोगों के बीच पहुंचकर अपना प्रचार जोर-जोर से कर रहे हैं। इस बीच वह बिहार के हिंदू मुसलमान के साथ-साथ पिछड़े वर्ग और अमीर गरीब लोगों को भी समझा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने अमीर लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि सर आप यह सोच रहे हैं कि आपके पास पैसा है और आप अपने बच्चों को किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर उसका भविष्य संवार देंगे तो आप गलत सोच रहे हैं इससे आपका भला होने वाला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे गरीबों के बच्चे बाहर पैसे कमाने के लिए जाते हैं और छठ पूजा में वापस आते हैं। उसी प्रकार अमीर लोगों के बच्चे भी साल में एक दो बार ही घर आएंगे। इससे परिवार का भला होने वाला नहीं है।

जहाज में सभी डूबेंगे

प्रशांत किशोर ने गांव के लोगों को समझाते हुए कहा कि अगर कोई जहाज डूबता है तो उसमें सवार अमीर – गरीब हिंदू – मुसलमान , अगड़ा पिछड़ा वर्ग के सभी लोग डूब जाते हैं। इसलिए सभी लोगों से अपील है कि बिहार के विकास के लिए वोट कीजिए। जिससे बिहार का विकास हो , रोजगार की बहार आए, और आप सभी का भला हो।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश कुमार की कुर्सी पर चिराग पासवान की होगी ताजपोशी? कार्यकर्ताओँ ने की CM बनाने की मांग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इस समय हलचल मची हुई है। इस हलचल का कारण नीतीश कुमार का वह फैंसला है जो...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...