back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra: गिरफ्तार हो सकते हैं असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा, न्याय यात्रा में दर्ज हुई थी FIR

Bharat Jodo Nyay Yatra: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को गिरफ्तार किया जा सकता है। बोरा आज थाने में पेश होंगे।

जोरहाट (असम), (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को गिरफ्तार किया जा सकता है। बोरा आज थाने में पेश होंगे। इसी बीच अध्यक्ष बोरा ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वह अग्रिम जमानत लेकर सरकार के सामने नहीं झुकेंगे। उन्होंने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की आज जोरहाट थाना में पेशी है

जोरहाट पुलिस ने बीते सप्ताह राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान बोरा के खिलाफ दो गैर-जमानती धाराओं समेत कुल आठ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। तदनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की आज जोरहाट थाना में पेशी है।

लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए आगामी लो.स चुनाव की तैयारी करें

इसी बीच भूपेन बोरा ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि यदि आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया तो पार्टी के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता भक्ति, ईमानदारी, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव संबंधी गतिविधियों से जुड़े रहने का आग्रह किया।

भूपेन बोरा ने कहा कि उनपर जो धाराएं लगाई गई हैं वह हत्या से संबंधित है

भूपेन बोरा ने कहा कि उनपर जो धाराएं लगाई गई हैं वह हत्या से संबंधित है। उन्होंने किसी की हत्या नहीं की है, इसीलिए उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया की सरकार सत्ता का दुरुपयोग करते हुए राजनीतिक प्रतिशोध ले रही है। जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें गिरफ्तार भी किया गया तो जोरहाट जेल का एक विशेष इतिहास है। इस जेल में कुशल कोंवर को भी रखा गया था।

राजनीति में सभी दलों को संविधान के अंतगर्त ही अपनी रैली और मुद्दों को उठाना चाहिए। संविधान ने सभी भारतीय को समान अधिकार दिए हैं। चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी को अपनी मर्यादा में रहकर ही कार्य करना चाहिए। जब भी किसी पक्ष के द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो इसका बुरा असर देश पर पड़ता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Elections 2026: 5 राज्यों में कहां हैं सबसे ज्यादा Gen Z वोटर? जानिए किसे कहा जाता है Gen Z मतदाता और क्या कहते...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। Election Commission of India ने पांच राज्यों के लिए चुनाव...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...