back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरपीएफ ने संदिग्ध जांच में कोणार्क एक्सप्रेस से 32 किलो सोना बरामद किया

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई भुवनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस से 16 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 32 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किया गया। रेलवे सुरक्षा बल टीम (आरपीएफ) के अनुसार वैध जीएसटी दस्तावेज पेश करने में विफल रहने पर चार यात्रियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार ये बेहिसाब सोना, टैक्स चोरी का एक बड़ा मामला है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क अभियान के दौरान रेलवे पार्सल में करोड़ों रुपए के प्रतिबंधित ड्रग्स भी जब्त किया गया। इससे पहले 24 फरवरी को दक्षिण रेलवे के ऑपरेशन सतर्क अभियान के त्रिची में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संदिग्ध व्यक्ति के सामान की जांच के दौरान 2.88 करोड़ रुपये मूल्य का 4.9 किलो सोना बरामद किया था। इसी क्रम में दिनांक 31 जनवरी को बिहार के गया से दिल्ली आए एक यात्री के पास से करोड़ों रुपए के प्रतिबंधित ड्रग्स ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने छापेमारी कर जब्त की। साथ ही माल कि गलत उद्घोषणा पर रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया है। इस बीच एक और बड़ी सफलता 2 फरवरी को भी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हाथ लगी थी जिसमें आरपीएफ क्राइम टीम सोनपुर से आये प्रतिबंधित ड्रग्स को बरामद किया था। जिसकी कीमत 22.19 लाख रुपए थी। रेलवे सुरक्षा बल की क्राइम टीम ने लगातार इन दिनों कई सतर्क एवं कड़ी निगाह रखते हुए पार्सल में करोड़ों रुपए के प्रतिबंधित वस्तुओं को पकड़ा है। रेलवे द्वारा इस अभियान को और सघन करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं। –आईएएनएस पीटीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵