back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assam में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर, पिकनिक से लौट रहे तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

Assam Bus Accident: गोलाघाट जिला के देरगांव के बालीजान में बुधवार तड़के लगभग पांच बजे हुए सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत 12 लोगों की जान चली गई।

गोलाघाट (असम), (हि.स.)। गोलाघाट जिला के देरगांव के बालीजान में बुधवार तड़के लगभग पांच बजे हुए सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत 12 लोगों की जान चली गई। पिकनिक मनाने जा रहे लोगों के एक समूह की बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से हुए इस हादसे में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

टिलिंगा मंदिर की ओर जा रही अल्ट्रा बस ने ट्रक को टक्कर मार दी

पुलिस के मुताबिक टिलिंगा मंदिर की ओर जा रही अल्ट्रा बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसा देरगांव के बालीजान में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर हुआ। गोलाघाट के भरलुआ गांव से लगभग 45 लोगों का एक समूह पिकनिक मनाने तिनसुकिया टिलिंगा मंदिर की ओर जा रहा था। इस दौरान मार्घेरिटा की ओर से आ रहे ट्रक (एएस-01पीसी-0648) से बस (एएस-02एसी-5383) की सीधी टक्कर हो गई। घायलों में कई की हालत बेहद गंभीर बताई गई है।

माना जा रहा है कि घने कोहरे या ओवरटेक करने की वजह से यह हादसा हुआ होगा

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की जान गई है। गोलाघाट के जिला आयुक्त पी उदय प्रवीण देरगांव सामुदायिक अस्पताल पहुंचे और घायलों के साथ-साथ रिश्तेदारों से भी मुलाकात की। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि घने कोहरे या ओवरटेक करने की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

मृतकों में से आठ की पहचान कर ली गई है

गंभीर रूप से घायल 24 लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। दो घायलों की जोरहाट मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत होने की सूचना है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोगों की मौके पर ही मौत हुई। मृतकों में से आठ की पहचान कर ली गई है। इनमें ट्रक ड्राइवर और एक बस ड्राइवर भी शामिल हैं। इस हादसे में अनिमा सैकिया (60), शुभांकर सैकिया (13), निहारिका सैकिया (10), दिपाली सैकिया (37), नवजीत सैकिया (40), पिंकी सैकिया (48), रिंकी बोरा (18), ट्रक चालक नूर आलम (34) जान गई है ।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का नया प्रयोग, क्या हिमंत के किले को भेद पाएंगी प्रियंका गांधी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...