back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हे मां…, पति से झगड़ने के बाद मां ने दो मासूम बेटियों को पानी में डुबाकर मारा, शव को ले गई घर, जानें कहानी

जिले के सोनाई हातिखाल में पति से झगड़ा होने के बाद गुरुवार रात को एक मां ने अपनी दो मासूम बेटियों को कथित रूप से तालाब में डूबो कर मार डाला।

कछार, हि.स.। माता कभी कुमाता नहीं होती है। मां हमेशा अपने बच्चों पर जरा भी आंच आती है तो उसके लिए ढाल बन कर खड़ी हो जाती है, लेकिन ऐसा एक मामला सामने आया है जहां मां अपने ही बच्चों की जान ले ली। यह जानकारी सामने आते ही पढ़ने और सुनने वालों की रूह कांप गई। असम के कछार में मां पहले तो अपने बच्चों को दर्दनाक मौत देती है फिर उनके शव को वह अपने साथ ले जाती है। यह सब हुआ जब उस औरत का अपने पति से झगड़ा हुआ। आइए जानते हैं पूरी घटना।

तालाब में डुबा कर मारा

जिले के सोनाई हातिखाल में पति से झगड़ा होने के बाद गुरुवार रात को एक मां ने अपनी दो मासूम बेटियों को कथित रूप से तालाब में डूबो कर मार डाला। शुक्रवार को इस खौफनाक हत्याकांड के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने उठाया फैसला

पुलिस के अनुसार सोनाई हातिखाल में स्थानीय आजमीरा बेगम नामक महिला का गुरुवार की रात अपने पति बाबुल हुसैन से कथित तौर पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद आजमीरा अपनी डेढ़ साल और तीन साल की बेटियों को लेकर एक तालाब के पास ले गई। बताया जा रहा कि महिला ने दो अपनी दोनों बेटियों को पानी में डुबाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद वह दोनों शवों को लेकर घर ले आ गई। शुक्रवार सुबह पति ने आजमीरा बेगम दोनों बेटियों के शव के पास बैठकर रोते देखा। पति के अनुसार, उसके पूछने पर पत्नी आजमीरा बेगम ने अपने पति के सामने बच्चियों की हत्या करने की बात कबूल की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपित मां आजमीरा बेगम को गिरफ्तार कर लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Elections 2026: 5 राज्यों में कहां हैं सबसे ज्यादा Gen Z वोटर? जानिए किसे कहा जाता है Gen Z मतदाता और क्या कहते...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। Election Commission of India ने पांच राज्यों के लिए चुनाव...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵