back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झुंझुनू की उप तहसील मण्डावा तहसील में क्रमोन्नत

झुंझुनू, 01जून(हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनू जिले की मण्डावा उप तहसील को नई तहसील में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही तहसील कार्यालय से संबंधित राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी। नवीन तहसील मण्डावा में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 22 पटवार मण्डल एवं 86 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने झुंझुनू जिले के मण्डावा उप तहसील कार्यालय को क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है। मण्डावा तहसील बनने पर विधायक रीटा चौधरी ने मुख्यमंत्री का अभार जताते हुये कहा है कि इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार / रमेश सर्राफ/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵