back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुदेश महतो ने बलमदीना एक्का के निधन पर दुख व्यक्त किया

रांची, 16 अप्रैल (हि. स.)। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के वीर सपूत और परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का के निधन की दुःखद सूचना मिली। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। वहीं सुदेश कुमार महतो ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एलएन भगत के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःखी हूँ। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...