back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिर्च लेकर मंडी जा रहे किसान को मारी गोली

इटावा, 01 जून (हि.स.)। जनपद में थाना बढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत मिर्च लेकर मंडी में बेचने जा रहे किसान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना बढ़पुरा क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को कुछ लोग गोली मारकर फरार हो गए है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया है। घायल युवक की पहचान अमन यादव पुत्र करन सिंह, निवासी मढ़ैया अजबपुर, थाना बढ़पुरा के रूप में हुई। घायल के परिजनों ने बताया कि वह मिर्च के बोरे लेकर मंडी में बेचने के लिए घर से निकला था। घटनास्थल का फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵