back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा : एक्सप्रेस-वे बुलट और ट्रोला की भिड़ंत में जालौन के पत्रकार की मौत

मथुरा, 16 अप्रैल (हि.स.)। थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 74 के समीप शुक्रवार ट्रॉला और बुलट बाइक की भिड़ंत में पत्रकार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव के पास से मिली आईडी के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। 32 वर्षीय शशांक पाठक पुत्र दिनेश चंद पाठक निवासी जोसियाना जनपद जालौन में एक समाचार संस्थान में पत्रकार के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार वो नोएडा से आगरा की तरफ यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए बाइक रॉयल एनफील्ड से जा रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 74 के पास ट्रेलर से उनकी बुलट बाइक में टक्कर हो गई। शशांक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बाजना कट पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी बाजना कट संदीप कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, परिजनों को सूचना दे दी गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में पत्रकारों को नीतीश कुमार की सौगात! अब हर महीने मिलेंगे 15 हजार रुपये, आश्रितों को भी मिलेगा लाभ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कई अहम घोषणाएं कर रहे हैं। इस कड़ी में अब उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵