back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीएसए बनी नीलम यादव ने बांदा को किया गौरवान्वित

बांदा,16 अप्रैल(हि.स.)। जिले में बबेरू तहसील के ग्राम जुगरेहली की नीलम यादव ने पीसीएस परीक्षा 2020 में चयनित होकर 8 वीं रैंक प्राप्त कर बीएसए का पद प्राप्त किया। जिससे जनपद गौरवान्वित हुआ है। ग्राम जुगरेहली निवासी जोधा प्रसाद यादव एडवोकेट की बेटी नीलम यादव ने प्रारंभिक शिक्षा इंडियन कान्वेंट स्कूल आजाद नगर में प्राप्त की। इसके बाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज से हाई स्कूल, जीजीआईसी बांदा से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय से स्नातक व अतर्रा डिग्री कॉलेज से भूगोल विषय से परास्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इस बारे में जानकारी देते हुए इंडियन कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक जे पी यादव ने बताया कि नीलम यादव बचपन से ही पढ़ने में मेधावी रही है। उसनें परास्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर घर पर ही रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की एवं अपने कठिन एवं दृढ़ निश्चय की बदौलत पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार के सपने को साकार किया। नीलम अभी भी सिविल परीक्षा में प्रथमशील रहेगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता श्रीमती कुसुम यादव तथा ताऊ जी बाबू लाल यादव पूर्व न्यायाधीश एवं गुरुजनों को दिया। नीलम के चयन होने पर सभी ग्रामीणों में खुशी की लहर है। वही नीलम ने सभी प्रतियोगियों को संदेश दिया है कि कठिन परिश्रम और इच्छाशक्ति के द्वारा जीवन में व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵