back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश में मौजूद 10000 भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है सरकार : विदेश मंत्री

यूएन सेक्रेट्री जनरल एटोनियो गुतरेस ने शांतिप्रद, लोकतांत्रिक और क्रमबद्ध बदलाव का आह्वान किया है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के विदेश मंत्री ने मंगलवार को सभी पार्टियों की एक एहम बैठक बुलाई। विदेश मंत्री ने इस बैठक में कहा कि बांग्लादेश में मौजूद भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश आर्मी के साथ मिलकर काम कर रही है।

इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को मदद करने का आश्वासन भी दिया है। राहुल गांधी सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार को समर्थन देने की बात कही।

विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा “बांग्लादेश मुद्दे पर संसद में आज सभी पार्टियों की बैठक हुई। सब लोगों ने स्थिति को जो समर्थन दिया और एक मत से जो सहयोग किया उसकी वह सराहना करते हैं।”

इस बैठक में राहुल गांधी ने विदेश नीति को लेकर चिंता जताई है। इसके जवाब में सरकार की ओर से विदेश मंत्री ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

राजनाथ सिंह, अमित शाह से लेकर राहुल गांधी रहे मौजूद

इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य पार्टी के नेता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में स्टूडेंट्स लीडर का कहना है कि वो नोबल प्राइस विजेता मोहम्मद यूनुस को प्रमुख सलाहकार के रूप में लेकर एक नई अंतरिम सरकार चाहते हैं।

सेना के चीफ ने देश को किया संबोधित

देश को अपने संबोधन में सेना के चीफ ने कहा कि शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और सेना एक अंतरिम सरकार का गठन करेगी। देश बहुत खराब स्थिति से गुजर रहा है। देश की अर्थव्यवस्था पर असर हुआ है। कई लोगों की मौत हो गई है यह हिंसा को रोकने का समय है।

यूएन सेक्रेट्री जनरल एटोनियो गुतरेस ने किया आह्वान

यूएन सेक्रेट्री जनरल एटोनियो गुतरेस ने शांतिप्रद, लोकतांत्रिक और क्रमबद्ध बदलाव का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों की शुरुआत जून में हुई थी जब लोग सरकारी नौकरियों में कोटा खत्म करने की मांग की थी। इसके साथ ही सूत्रों के मुताबिक इस बात का भी पता चल रहा है कि शेख हसीना कुछ दिन भारत में रहेंगी और इसके बाद वो यहां से लंदन जा सकती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब पर संसद में बवाल, जानिए कौन हैं जनरल मनोज मुकुंद नरवणे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकसभा में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵