back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुखद संकेतः 54 दिनों में कोरोना के सबसे कम नए मामले, पॉजिटिविटी दर घटकर 6.62 फीसदी

-24 घंटे में 1.27 लाख नए मामले -इस दौरान 2,795 लोगों की मौत -देश में 2.57 लाख मरीज स्वस्थ विजयालक्ष्मी नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। देश में पिछले 54 दिनों में कोरोना के सबसे कम नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 01 लाख 27 हजार, 510 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 2,795 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 2 लाख, 55 हजार, 287 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,81,75,044 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3,31,895 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 18,95,520 है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2,59,47,629 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पॉजिटिविटी दर भी घटकर 6.62 प्रतिशत हो गया है। रिकवरी रेट 92.09 फीसद कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है और पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 92.09 प्रतिशत हो गया है। चौबीस घंटे में 19 लाख से अधिक टेस्ट आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 31 मई को 19,25,374 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 34,67,92,257 टेस्ट किए जा चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵