back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किम ने कोविड संकट की त्वरित प्रतिक्रिया नहीं होने की आलोचना की

सियोल, 18 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने कोविड -19 के प्रकोप के शुरूआती चरणों में त्वरित प्रतिक्रिया देने में विफल रहने पर अधिकारियों की आलोचना की। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी आलोचना तब आई जब देश में 2,32,880 से अधिक लोगों के बुखार के लक्षणों से पीड़ित होने और छह अतिरिक्त मौतों की सूचना मिली। इससे कुल मृत्यु का आंकड़ा 62 हो गया। उत्तर कोरिया केी आधिकारिक संवाद समिति कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार मंगलवार को एक सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की बैठक में, किम ने कहा कि प्रारंभिक चरण से संकट से निपटने में अपरिपक्वता और देश के प्रमुख अधिकारियों की सुस्त प्रतिक्रिया ने कमजोर बिंदुओं दर्शाया है। किम ने कहा कि कोविड के खिलाफ इस तरह के उपायों के परिणामस्वरूप एंटीवायरस अभियान के शुरूआती दौर में जटिलता और कठिनाइयाँ और बढ़ गई हैं। प्योंगयांग ने कहा कि रविवार को अधिकतम 390,000 मामले आए जिसके बाद इस सप्ताह बुखार के नए मामलों की संख्या में गिरावट आई है। बुधवार तक बुखार के कुल मामलों की संख्या 1.72 मिलियन से अधिक थी, जिनमें से 1.02 मिलियन से अधिक पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और कम से कम 691,170 का इलाज किया जा रहा है। 12 मई को, उत्तर कोरिया ने दो साल से अधिक समय तक कोरोनावायरस मुक्त होने का दावा करने के बाद अपना पहला कोविड-19 मामला दर्ज किया। –आईएएनएस एमएसबी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- बजट समझने के लिए इनके नेताओं को काउंसलिंग की जरूरत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵