back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सामाजिक सरोकारों के जरिए बिगड़े माहौल को सुधारेगी भाजपा

लखनऊ, 1 जून (आईएएनएस)। कोरोना संक्रमण काल में योगी सरकार के कामकाज को लेकर अंदर खाने में उठ रहे असंतोष को शांत करने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पार्टी ने सामाजिक सरोकारों के जरिये जनता तक पहुंच बनाकर बिगड़े माहौल को सुधारने की कोशिश में जुटेगी। सोमवार को पार्टी के प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों, कुछ मंत्रियों तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट-वार्ता करने के बाद संतोष आज भी वार्ता का दौर जारी रखेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी रहेंगे। सोमवार को बैठक के दौरान दूसरी लहर से प्रभावित परिवारों से सामाजिक सरोकारों के सहारे सियासत के संकेत दिए हैं। इस दौरान तय किया गया है कि कोरोना में अपने परिवार के साथ जान गंवाने वाले पीड़ितों से सम्पर्क और संवाद कर उनकी मदद की जाएगी। इसके अलावा, पूरी ताकत के साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम गांव-गांव और मुहल्ले हांथ बंटाने को कहा गया है। इसके अलावा करीब डेढ़ वर्षो से अटकी अग्रिम मोर्चे और प्रकोष्ठों की टीम घोषणा करने के महामंत्री ने निर्देश दिए हैं। संगठन के हर स्तर के खाली पदों को जल्द भरने को कहा गया है। मुख्यमंत्री योगी के यहां कोर कमेटी की बैठक में सरकार के आगामी योजनाओं की चर्चा के साथ आयोगों, निगम बोडरे में पड़े खाली पदों को भरे जाने की चर्चा हुई। बीएल संतोष आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी मिलेंगे। इसके अलावा उनका मंत्रियों से भी वार्ता का दौर जारी रहेगा। सोमवार को उनसे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और विधि मंत्री ब्रजेश पाठक मिलकर वार्ता कर चुके हैं। बीएल संतोष ने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से कोरोना महामारी को लेकर अलग अलग चर्चा की। सरकार की तरफ से जनता को उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं के अलावा आगामी तैयारी के बारे में भी जाना। तीसरी लहर की बच्चों पर असर होने की आशंका को देखते हुए तैयारियों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने की हिदायत भी दी। आज बीएल संतोष से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह समेत आधा दर्जन मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मंत्रियों के विभागों से लेकर कामकाज की चर्चा होगी। –आईएएनएस विकेटी/एएसएन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵