back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Plane Crash: मलावी के उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा का प्लेन क्रैश, 9 लोगों की मौत

Vice President Solos Chilima: ईरानी राष्ट्रपति के बाद मलावी के उपराष्ट्रपति का प्लेन क्रैश कर गया। इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई।

नई दिल्ली, रफ्तार। प्लेन क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के एक महीने के अंदर मलावी के उपराष्ट्रपति भी हादसे के शिकार हो गए। मलावी उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा और पूर्व प्रथम महिला नागरिक को लेकर जा रहा विमान सोमवार को अचानक से लापता हो गया था। काफी खोजबीन की गई तो चिकनगावा के जंगलों में विमान का मलबा मिला। विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

मलावी के राष्ट्रपति के सचिव कोलीन सांबा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा (51 वर्ष), पूर्व प्रथम महिला नागरिक शानिल जिंबिरी के साथ अन्य 7 लोग विमान में थे। विमान दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंग्वे से सोमवार सुबह 9.17 बजे रवाना हुआ था। उसे 45 मिनट बाद राजधानी से 370 किलोमीटर दूर मजुजु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना था।

जंगलों में अचानक खोया विमान

कोलीन सांबाने बताया कि वायु यातायात नियंत्रक ने जानकारी दी कि खराब मौसम के चलते विमान लैंड ही नहीं किया और लौट गया। उन्होंने कहा कि वायु यातायात नियंत्रक का विमान से संपर्क टूटा और कुछ देर बाद रडार की पहुंच से दूर हो गया। फिर वह चिकनगावा के जंगलों में खो गया। बाद में खोजबीन की गई तो विमान का मलबा मिला। सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।

हृदय विदारक है घटना: राष्ट्रपति

मलावी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह हृदय विदारक है। हम चिंतित हैं। मैं भरोसा दिलाता हूं कि मैं विमान का पता लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा हूं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...