back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईरान परमाणु समझौते पर उम्मीद से ज्यादा बेहतर रही बैठक : बोरेल

बर्लिन, 14 मई (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख ने इरान परमाणु समझौते के लिए ईयू के समन्वयक एनरिक मोरा के साथ तेहरान में वार्ता की। इस वार्ता को लेकर उन्होंने बताया कि यह बैठक उम्मीदों से कही ज्यादा बेहतर रही। उत्तरी जर्मनी में ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद बोलते हुए, यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल ने कहा कि अंतिम समझौते तक पहुंचने की संभावना बनी हुई हैं। आपको बता दें कि एनरिक मोरा ने 2015 ईरान परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लक्ष्य के चलते इस हफ्ते तेहरान का दौरा किया। ईरान ने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे औपचारिक रूप से संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) के रूप में जाना जाता है। जुलाई 2015 में हुए इस समझौते में अमेरिका समेत कई शक्तिशाली देश शामिल थे। इस समझौते के तहत ईरान के परमाणु विकास कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाकर बदले में उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों में कुछ छूट दी जानी थी। मई 2018 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से अमेरिका को निकाल लिया और ईरान पर एकतरफा प्रतिबंध लगा दिए। समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए अप्रैल 2021 से ईरान और चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और जर्मनी समेत शेष जेसीपीओए पार्टियों के बीच वियना में आठ दौर की बैठक हो चुकी हैं। –आईएएनएस पीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

जाम छलकाना होगा सस्ता! भारत-UK डील से सस्ती होंगी व्हिस्की-बीयर, कीमतों में 60% तक आएगी गिरावट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर आखिरकार मुहर लग गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵