back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटियाला में झड़प के बाद पुलिस अफसरों का तबादला, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद

चंडीगढ़, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के पटियाला के काली माता मंदिर के पास शुक्रवार को शिवसेना और खालिस्तान समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई थी। स्थिति को संभालने लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी और 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया था। अब मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए, सरकार ने शनिवार को पटियाला जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और एसएमएस सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को नया महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक पारिक और वजीर सिंह को नया एसएसपी और एसपी नियुक्त किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि निहंगों ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए दरगाह की ओर मार्च किया। पुलिस ने कहा कि निहंगों को रोकने की कोशिश में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश सिंगला ने आर्य समाज चौक से काली देवी मंदिर तक अलगाववादी विरोधी मार्च का नेतृत्व किया। वे खालिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे थे। सिंगला ने कहा, शिवसेना पंजाब या भारत में कहीं भी खालिस्तान नहीं बनने देगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 29 अप्रैल को खालिस्तान स्थापना दिवस मनाने का आह्वान किया था। इसके विरोध में हिंदू संगठनों शनिवार को पटियाला में बंद का आयोजन कर रही है। –आईएएनएस पीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵