back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तुर्किये में आए भूकंप से अब तक 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, तीन महीने के लिए आपातकाल घोषित

तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हजार से अधिक हो गई है। भूकंप से हजारों लोगों की मौत हो गई है। सड़कों पर चारों तरफ हजारों शव बिखरे हुए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप ने भारी तबाही की है। हजारों इमारतें जमीदोंज हो गई है और मलबे में लोग दब गए है। अब तक भूकंप की तबाही की वजह से लगभग 8 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं। राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है। भूकंप की वजह से हुए तबाही को देखते हुए एर्दोगन ने 10 प्रांतों में तीन माह का आपातकाल लगा दिया गया है। साथ ही किसी तरह के नए निर्माण पर रोक लगा दी है।

तीन महीने का लगा आपातकाल

राष्ट्रपति एर्दोगन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बारे में ट्वीट किया है। ट्वीट में जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि तुर्किये के संविधान के अनुच्छेद 119 का इस्तेमाल करते हुए प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 10 प्रांतो में राहत और बचाव अभियान को तेजी से चलाने के लिए आपातकाल लगाने का फैसला किया है। राष्ट्रपति ने तुर्की के पांचवें सबसे बड़े शहर अंताल्या में भूकंप से बेघर हुए लोगों को वहां के कमर्शियल होटलों में ठिकाना देने की योजना का भी ऐलान किया।

भारत ने 45 सदस्यीय मेडिकल टीम भेजी तुर्किये

भूकंप की तबाही को देखते हुए कई देश मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं देर रात्र भारत की तरफ से मदद भेजी गई है, जिसमें गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे से IAF की C17 प्लेन 30 बिस्तरों समेत चिकित्सा सुविधा को तुर्की भेजा गया है। इसमें 45 सदस्यीय मेडिकल टीम थी जिसमें क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ और सर्जन शामिल हैं। इसमें एक्स-रे मशीन,  वेंटिलेटर, OT और अन्य आवश्यक उपकरण भी मौजूद हैं।

8000 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

बता दें कि सोमवार को तड़के सुबह आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। लगभग छह हजार से ज्यादा इमारतें धराशाही हो गई है और हजारों लोगों की मौत हो गई है। वहां का शून्य से नीचे का तापमान रेस्कयू में काफी परेशानियां खड़ी कर रहा है और अब तक वहां पर 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Indigo एयरलाइन को DGCA की दो टूक, तुर्की से लीज पर लिए विमान मार्च 2026 के बाद नहीं उड़ेंगे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। इंडिगो एयरलाइन की हालिया फ्लाइट रद्दीकरण की घटनाओं ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालाँकि अब एयरलाइन का...
spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...