back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चंबल नदी से रेत उत्खनन कर रही जेसीबी मशीन जब्‍त

मुरैना, 01 जून (हि.स.)। चंबल नदी से रेत का खनन थमने की बजाय और बढ़ता जा रहा है। यहां जेसीबी मशीनों से खुलेआम ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेत भरा जा रहा है। मंगलवार को भी जब यहां वन विभाग के अमले ने जब छापा मारा तब यहां जेसीबी रेत खनन में लगी हुई थी। वन विभाग ने मषीन को जब्त कर लिया है। मंगलवार को चंबल अभ्यारण्य की अधीक्षक श्रद्धा पांद्रे को सूचना मिली कि चंबल नदी में जेसीबी मषीन से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेत भरा जा रहा है। सूचना श्रृद्धा पांद्रे दल बल के साथ चंबल नदी पर पहुंची तो वहां मौजूद रेत माफिया अपने अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके गए। उधर जेसीबी चालक भी मषीन को लेकर भाग गया। लेकिन वन अधिकारी ने पीछा करते हुए मसूदपुर गांव के पास मषीन को घेर लिया। खुद को घिरा देख मशीन चालक भाग गया। वन अमले ने जेसीबी को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵