back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pakistan: पेशावर से क्वेटा जा रही ट्रेन में विस्फोट, 2 की मौत; 4 की हालत गंभीर

गुरुवार सुबह पेशावर से बलूचिस्तान के शहर क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में जबर्दस्त धमाका हुआ। जिस समय धमाका हुआ जाफर एक्सप्रेस चिचावनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी।

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब गुरुवार सुबह पेशावर से क्वेटा जा रही ट्रेन में हुए जोरदार धमाके ने दो लोगों की जान ले ली। कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह पेशावर से बलूचिस्तान के शहर क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में जबर्दस्त धमाका हुआ। जिस समय धमाका हुआ जाफर एक्सप्रेस चिचावनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी।

दो लोगों की हुई मौत

जाफर एक्सप्रेस के इकोनॉमी क्लास की छह नंबर बोगी में अचानक धमाका हुआ। स्टेशन पर होने के कारण ट्रेन धीमी थी, इसलिए ट्रेन पटरी से तो उतरी किन्तु जानमाल का नुकसान अपेक्षाकृत रूप से कम हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और कई लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से चार लोग गंभीर हैं। इस कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

बलूच लिबरेशन आर्मी से ही जोड़ कर देखा जा रहा

पाकिस्तान का बलूचिस्तान क्षेत्र लगातार अशांत बना हुआ है। वहां बलूचिस्तान के निवासी पाकिस्तानी सेना व सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते रहते हैं। उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी पर आतंकी घटनाओं के आरोप भी लगते हैं। जाफर एक्सप्रेस में गुरुवार को हुए धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चला है किन्तु इसे बलूच लिबरेशन आर्मी से ही जोड़ कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी जाफर एक्सप्रेम में ऐसा ही एक धमाका हुआ था। तब धमाके से ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे थे और आठ लोग जख्मी हुए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

अंबाला एयरबेस स्टेशन के आसपास के गांवों में धारा 144 लागू

अंबाला एयरबेस स्टेशन के आसपास के गांवों में धारा 144 लागू अंबाला। पांच राफेल फाइटर विमान आज दोपहर अंबाला एयरबेस पर पहुंचेंगे। इसकेे लिए...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵