back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दतिया जिले में अनलॉक होते बाजारो में लौटी रौनक

दतिया, 01 जून (हि.स.)। 45 दिन से लगे जनता कर्फ्यू जैसे ही मंगलवार को अनलाक हुआ और शहर की दुकाने खुली तो दुकानदारो के चहरो पर मुस्कान आई। वहीं शहर के लोग भी बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये नजर आये। दुकानो के बाहर लगाए गए गोले पर खड़े होकर सामान की खरीदारी की। इधर अनलॉक होते ही शहर का जायजा लेने निकले प्रशासनिक अधिकारी अमले के साथ शहरों भ्रमण कर दुकानदारों को दी गई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और मास्क लगाने की समझाइश। दुकानदारों को अपनी दुकान के आगे गोले बनाने की समझाइश दी गई। तथा दुकानदारों को समझाया गया कि काउंटर पर रस्सी बांधकर सीमा का निर्धारण करें । ग्राहकों को मास्क लगाने के पश्चात ही सामग्री विक्रय करें। दुकानों पर अनावश्यक ग्राहकों को अंदर ना बैठाए। दुकानों पर अनावश्यक भीड़ ना करें तथा बाजार में बिना मास्क एवं अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई । कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर होगी कार्यवाही। इस दौरान एसडीएम अशोक चैहान, तहसीलदार नितेश भागर्व,मोहिनी साहू ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बाजार का जायजा लिया। भाण्डेर सीएमओ ने बाजारों का किया निरीक्षण दुकानदारों से कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने नगर परिषद सीएमओ विजय बहादुर सिंह ने कर्मचारियों के साथ नगर के मुख्य बाजारों का निरीक्षण किया। साथ ही दुकानदारों को सम दिवस में कोन सी एवं विषम दिवस में कोन सी दुकान खोलना है उसके बारे समझाया गया। पुलिस या शासकीय कर्मचारी अधिकारी के पूछताछ करने पर वाहन रोके और अपना आई कार्ड जरूर दिखाएं। बिना मास्क रहे 10 लोगों के चालान काट कर 950 रूपये की वसूली की गई। साथ ही अनावश्यक रुप से घूमने वाले लोगों पर सख्ती के साथ हिदायत दी गई। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष तिवारी/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵