back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Trump के साथ नेतन्याहू की सोमवार को व्हाइट हाउस में होगी मीटिंग, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा ?

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार को व्हाइट हाउस में एक महत्‍वपूर्ण बैठक होने वाली है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को व्हाइट हाउस में मिलने वाले हैं। नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे। यहां ट्रंप और नेतन्‍याहू की व्हाइट हाउस में मीटिंग होगी। आइए जानते हैं कि इन दो बड़े नेताओं के बीच किन मुद्दों को लेकर चर्चा होगी।  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच गाजा में चल रहे संघर्ष और इजराइल-तुर्की संबंधों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके अलावा नेतन्याहू और ट्रंप द्वारा हाल ही में घोषित अमेरिकी टैरिफ पर भी चर्चा हो सकती है। जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका में आयात किए जाने वाले इज़राइली सामानों पर 17 प्रतिशत की वृद्धि शामिल है। नेताओं द्वारा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है, जिनमें ईरानी खतरा और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के खिलाफ लड़ाई शामिल हैं। 

ट्रम्प ने दिया था नेतन्याहू को निमंत्रण


नेतन्याहू के कार्यालय ने एक्स पर लिखा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निमंत्रण के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू कल वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे। दोनों टैरिफ मुद्दे, हमारे बंधकों को वापस लाने के प्रयासों, इजरायल-तुर्की संबंधों, ईरानी खतरे और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के खिलाफ लड़ाई पर चर्चा करेंगे।” पीएम नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में उन्हें आमंत्रित करने के लिए ट्रम्प को धन्यवाद दिया है। बता दें कि वे पहले विश्‍व के नेता हैं जिनसे ट्रम्प वैश्विक टैरिफ लगाने के बाद मिलेंगे।

नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, “पीएम राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ व्यक्तिगत और मधुर संबंधों की सराहना करते हैं और वैश्विक टैरिफ लगाने के बाद उनसे मिलने वाले पहले नेता होने के निमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं, ठीक उसी तरह जैसे वे व्हाइट हाउस में प्रवेश करने के बाद उनसे मिलने वाले पहले नेता थे।”

इजराइल ने अमेरिकी वस्तुओं से हटाया आयात शुल्क 


अमेरिका के महत्वपूर्ण सहयोगियों और सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक इजराइल ने ट्रम्प के टैरिफ लगाने से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका से आयात पर अपने सभी शेष टैरिफ रद्द कर दिए थे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निर्देश पर वित्त मंत्री बेज़ेलेल स्मोट्रिच और अर्थव्यवस्था एवं उद्योग मंत्री नीर बरकत ने संयुक्त राज्य अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर अब तक लगाए गए सभी सीमा शुल्क और टैरिफ को रद्द करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्रालय और अर्थव्यवस्था एवं उद्योग मंत्रालय ने एक संयुक्त बयान में कहा, “सीमा शुल्क में कमी से वास्तव में अमेरिका-इज़राइल व्यापार समझौते का विस्तार होगा और द्विपक्षीय रणनीतिक संबंध मजबूत होंगे।” उल्लेखनीय है कि ट्रम्प ने 2 अप्रैल को दुनिया भर के देशों पर व्यापक टैरिफ लगाने की घोषणा की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵