back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Olympics 2036: PM Modi ने जताया विश्वास – ओलंपिक 2036 के लिए हैं पूरी तरह तैयार

पेरिस ओलंपिक के विवादों में रहने के बाद भारत में 2036 ओलंपिक की मेजबानी को लेकर चर्चा तेज हो चली है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ओलंपिक पदक विजेताओं की जीत से गदगद होकर बताया कि भारत ने पिछले साल 200 जी20 इवेंट्स की मेजबानी की थी। भारत पूरे सामर्थ्य के साथ 2036 में ओलंपिक का आयोजन करेगा।

ओलंपिक को लेकर लाल किले से क्या बोले पीएम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए बोले – ‘भारत में बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स का आयोजन करने और मेहमाननवाजी करने का अच्छा खासा अनुभव है। इसी प्रतिबद्धता के साथ भारत की धरती पर ओलंपिक 2036 का सफलतापूर्वक आयोजन करना हमारा लक्ष्य है। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं और इसी दिशा में काम कर रहे हैं।’

भारत की मेजबानी से IOC भी गदगद

भारत की खेल आयोजन क्षमता को सराहते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बैक ने कहा – ‘भारत ने अब से पहले साल 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया था। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी का भारत की मेजबानी पर अटूट विश्वास है।

स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर में कौन सा राज्य है सबसे संपन्न

स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में सबसे संपन्न तमिलनाडु है, जबकि इसके बाद दिल्ली, ओडिशा और त्रिपुरा का नंबर है। तमिलनाडु के पास 111 वॉलीबॉल कोर्ट, 92 एथलेटिक्स ट्रैक्स और 71 फुटबॉल मैदान हैं। दिल्ली के पास 53 ओलंपिक स्तरीय स्विमिंग पूल हैं, 51 बॉस्केटबॉल कोर्ट हैं। हालांकि दुखद बात यह है कि बिहार, अरूणाचल और मेघालय के पास कोई भी स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है।

उत्तर प्रदेश और गुजरात हैं सबसे मालामाल

खेलो इंडिया के तहत उत्तर प्रदेश और गुजरात को सबसे ज्यादा फंड मिलता है। उत्तर प्रदेश को मिलने वाली राशि 438.27 करोड़ रुपये है और गुजरात को मिलने वाली राशि 426.13 करोड़ रुपये है। अरूणाचल, कर्नाटक और राजस्थान ही अन्य ऐसे प्रदेश है जिन्हें 100 करोड़ रुपये से अधिक फंड मिलता है।

Raftaar News | WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर AAP ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵